ब्यूरो चीफ अवधेश कुमार
सम्भल / गुन्नौर बुधवार 13 अगस्त 2026 । जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने गुन्नौर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय, BRC सेंटर और V-PACS का जायजा लिया।

BDO कार्यालय परिसर में स्थित पार्क का निरीक्षण करते हुए DM ने खण्ड विकास अधिकारी गुन्नौर कमलकांत को निर्देश दिए कि विकास खण्ड क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों के नाम शिलापट्ट पर अंकित* कराए जाएं। साथ ही पार्क और कार्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के आदेश दिए।

इसके बाद DM ने BRC सेंटर गुन्नौर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाएं, स्टाफ की उपस्थिति और पुस्तकों के वितरण की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
DM ने बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड (V-PACS) का भी निरीक्षण किया। स्टॉक रजिस्टर चेक करते हुए खाद के भंडार की स्थिति देखी। खाद लेने आए किसानों से बात कर डीएपी और एनपीके खाद की उपलब्धता जानी। DM ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराई जाए और वितरण में कोई समस्या न हो।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार, BDO कमलकांत, BRC गुन्नौर अरुण कुमार जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
