ब्यूरो चीफ अवधेश कुमार
सम्भल । सम्भल हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद सम्भल में देशभक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिला। बुधवार 13 अगस्त 2026 को कलक्ट्रेट परिसर से बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिकाओं द्वारा भव्य स्कूटी तिरंगा रैली निकाली गई।

रैली का नेतृत्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने किया। रैली को जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गुन्नौर अजीत कुमार राजू यादव तथा मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
तिरंगे हाथों में लेकर स्कूटी पर सवार शिक्षिकाओं ने कलेक्ट्रेट से रैली शुरू की। रैली खाटू श्याम मंदिर और रेलवे रोड, बहजोई होते हुए जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय पर समाप्त हुई।
रैली के दौरान शिक्षिकाओं ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों के साथ जनमानस को हर घर तिरंगा लगाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी मुंशी लाल पटेल सहित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
